विश्व हिन्दी दिवस 2024- विश्व हिन्दी दिवस महत्व, इतिहास व् मनाने का कारण|| Supremetutorials

विश्व हिन्दी दिवस 2024: भारत कई राज भाषाओं और लिपियों से समृद्ध देश है। यहां कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। देश के आधे से ज्यादा भाग को हिंदी भाषा ही जोड़ती है। भले ही अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ गया हो लेकिन हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है। हालांकि भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है लेकिन राजभाषा के तौर पर हिंदी की खास पहचान है। भारत के साथ ही विदेशों में बसे भारतीयों को भी हिंदी भाषा ही एकजुट करती है। हिंदी हिंदुस्तान की पहचान भी है और गौरव भी। हिंदी को लेकर दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होता है। वहीं भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दो अलग अलग तारीखों पर हिंदी दिवस मनाने की क्या वजह है? विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है? अगली स्लाइड्स में जानिए

10 जनवरी और 14 सितंबर के हिंदी दिवस के इतिहास, अंतर और महत्व के बारे में।10 जनवरी के हिंदी दिवस का 14 अगस्त से अंतर

अक्सर लोग असमंजस में होते हैं कि हिंदी दिवस की सही तारीख क्या है। दरअसल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रसार करना ही है लेकिन दोनों में एक बड़ा अंतर भौगोलिक स्तर पर इसे मनाने का है। वहीं दोनों की स्थापना दिवस को लेकर भी कुछ अंतर है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने की खुशी में मनाते हैं, वहीं विश्व हिंदी दिवस दुनिया में हिंदी को वही दर्जा दिलाने के प्रयास में मनाया जाता है।

10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

पहला हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ था। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का था, जिसमें ३० देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी का प्रसार-प्रचार करना था। तब से विश्व हिंदी दिवस इसी तारीख यानी 10 जनवरी को मनाया जाने लगा।बाद में यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5_%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8



14 सितंबर के हिंदी दिवस का इतिहास

भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत आजादी के तुरंत बाद हुई। 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा स्वीकार किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने संसद में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया। आधिकारिक तौर पर पहला राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

Read Also:- Chandrayaan 3


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “विश्व हिन्दी दिवस 2024- विश्व हिन्दी दिवस महत्व, इतिहास व् मनाने का कारण|| Supremetutorials”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Scroll to Top
Capture your favorite moments with these videography tips Tips for living green daily Power of Sleep: Your Ultimate Guide to Restful Nights and Rejuvenated Days” Trendy Summer outfits that will keep you healthy and fit . Beginner guide to baking bread